RLD के खिसकने के बावजूद अखिलेश के तेवर- कांग्रेस को 15 सीटों का ऑफर

RLD के खिसकने के बावजूद अखिलेश के तेवर- कांग्रेस को 15 सीटों का ऑफर

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से दिखाई जा रही पैंतरेबाजी की वजह से रालोद के गठबंधन छोड़कर जाने के बावजूद सपा मुखिया के तेवर कम नहीं हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 15 सीटों पर लड़ने का ऑफर देने वाले अखिलेश ने अपनी एक शर्त भी हाथों-हाथ जोड़ दी है।

सोमवार को समाजवादी पार्टी की ओर से कांग्रेस को राज्य के भीतर 15 लोकसभा सीटों पर इलेक्शन लड़ने का ऑफर दिया गया है। अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय लोकदल की तरह शर्त का झमेला खड़ा करते हुए कांग्रेस से कहा है कि वह इन 15 सीटों के अलावा अन्य किसी सीट पर अलग से अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

अखिलेश यादव की ओर से कांग्रेस को दिए गए इस ऑफर की जानकारी देते हुए कहा गया है कि हमारी कई राउंड की बातचीत हो चुकी है। दोनों तरफ से अलग-अलग उम्मीदवारों की सूची एक दूसरे के बीच वितरित की गई है। उन्होंने कहा है कि सीटों के बंटवारे को लेकर जब बात बन जाएगी, तब समाजवादी पार्टी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का हिस्सा बनेगी।

Next Story
Top