दानवीर उद्योगपति रतन टाटा का निधन - यहां होगा अंतिम संस्कार

दानवीर उद्योगपति रतन टाटा का निधन - यहां होगा अंतिम संस्कार
  • whatsapp
  • Telegram

नई दिल्ली। देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया है। 86 वर्ष की उम्र में उन्होंने बुधवार की रात मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को आज श्रद्धांजलि के लिए रखा जाएगा और पूरे राज्य सम्मान के साथ दानवीर उद्योगपति का वर्ली में अंतिम संस्कार होगा।

देश के जाने-माने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन से उद्योग जगत को गहरा नुकसान हुआ है। 86 वर्ष की उम्र में दानवीर उद्योगपति के नाम से विख्यात रतन टाटा ने मुंबई के अस्पताल में बुधवार की रात अंतिम सांस ली है।

उनके निधन से कारोबारियों से लेकर मनोरंजन, राजनीतिक और खेल जगत तक गहरा शोक व्याप्त हो गया है। महाराष्ट्र सरकार ने अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है और महाराष्ट्र एवं झारखंड सरकार ने रतन टाटा के निधन पर एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है।

बृहस्पतिवार को रतन टाटा का पार्थिव शरीर श्रद्धांजलि के लिए एनसीपीए में रखा जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ओर से कहा गया है कि बृहस्पतिवार को राज्य में सभी मनोरंजन और जश्न के कार्यक्रम रद्द रहेंगे और उद्योगपति का अंतिम संस्कार पूरे राज्य के सम्मान के साथ वर्ली में किया जाएगा।



  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top