DM-SSP ने सुनी समस्याएं- 5 शिकायतों का मौके पर ही किया निस्तारण

DM-SSP ने सुनी समस्याएं- 5 शिकायतों का मौके पर ही किया निस्तारण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में आज जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा तहसील खतौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगणो द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें, महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। तहसील संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा किसानों को निशुल्क सरसों बीज भी वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर कुल 25 शिकायते प्राप्त हुई जिसमे से 05 शिकायतो का निस्तारण मौके पर ही किया गया।

खतौली तहसील पर आयोजित उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, उप जिलाधिकारी खतौली अपूर्वा यादव, तहसीलदार खतौली श्रद्धा गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर सिंह फौजदार, सहित पुलिस व राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top