महिला ने थाने ने में पिया कीटनाशक- हालत बिगड़ते ही फूले पुलिस..

महिला को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस अब महिला का जीवन बचने की प्रार्थना कर रही है।

Update: 2024-07-23 13:38 GMT

कासगंज। किसी मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराने पहुंची महिला की जब सुनवाई नहीं हुई तो उसने आहत होकर थाने के भीतर ही विषैला पदार्थ पी लिया। महिला की हालत बिगड़ते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। तत्काल ही पुलिस महिला को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले गई, जहां से महिला को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस अब महिला का जीवन बचने की प्रार्थना कर रही है।

मंगलवार को कासगंज जनपद के थाना सिकंदरपुर वैश्य में एक महिला किसी मामले को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस के पास पहुंची थी।

आरोप है कि पुलिस ने जब उसकी सुनवाई नहीं की तो पुलिस की बेरुखी से आहत होकर उसने विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। कीटनाशक हलक से नीचे जाते ही महिला की हालत बिगड़ गई। महिला के मुंह से झाग निकलते हुए देखकर पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए।

चक्करघिन्नी बनी पुलिस तत्काल ही महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने महिला की सीरियस कंडीशन को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवारजनों में बुरी तरह से चीख पुकार मची हुई है और पुलिस ईश्वर से महिला का जीवन बचाने की कामना कर रही है।

क्योंकि यदि महिला की मौत हो जाती है तो पुलिस पर कार्यवाही की गाज गिरना निश्चित है।

Tags:    

Similar News