सड़क दुर्घटना में तड़पते युवक के लिए फरिश्ता बनी पुलिस

सड़क दुर्घटना में घायल युवक के लिए पुलिस किसी फरिश्ते से कम साबित नहीं हुई।

Update: 2021-01-27 15:07 GMT

बलिया। सड़क दुर्घटना में घायल युवक के लिए पुलिस किसी फरिश्ते से कम साबित नहीं हुई। पुलिस सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके चलते उसकी जान बच गई।


हुआ यूं कि बलिया जनपद के परिखरा थाना बांसडीह रोड पर आज सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके पैर की हड्डी टूट गई। उसको काफी खून भी बह रहा था। घायल अवस्था में वह दर्द के कारण बुरी तरह से तड़फ रहा था, लेकिन उसकी अवस्था को देखकर किसी की भी हिम्मत उसकी सहायता करने की नहीं हो रही थी।

इसी बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी, तो पीआरवी 3044 तुरंत मौके पर पहुँच गई। पुलिस कर्मियों ने तुरंत घायल को उठाया और मानवता का परिचय देते हुए उसे अस्पताल ले गये। अस्पताल में भी उसका उपचार होने तक पुलिस कर्मी वहीं मौजूद रहे और उसके परिजनों को सूचना देकर उन्हें भी बुला लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई व मानवता की वजह से सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की जान बच गई। युवक व उसके परिजनों ने पीआरवी को दिल से बार-बार धन्यवाद दिया।





Tags:    

Similar News