गांजे के तीन पेड़ों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के सतना जिले की अमदरा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गांजे के तीन हरे पेड़ो के साथ गिरफ्तार किया है।;

Update: 2021-08-12 09:42 GMT

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले की अमदरा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गांजे के तीन हरे पेड़ो के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कल शाम छापा मारकर घुनवारा गांव के विजय कुमार साहू की घर की बगिया मे लगे गांजे के तीन हरे पेड़ जब्त किये गये हैं, जिनका वजन लगभग तीस किलोग्राम है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।


वार्ता

Tags:    

Similar News