डूबती बालिका को बचाने में चली गयी कई की जान

उसे बचाने के प्रयास में वहां मौजूद कुछ बालिकाएं भी डूब गयीं

Update: 2022-04-20 05:49 GMT

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में आज एक नहर में डूबने के कारण चार बालिकाओं की मृत्यु हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने प्रारंभिक सूचना के हवाले से बताया कि ओंकारेश्वर के पास नहर में कुछ बालिकाएं सुबह नहाने के लिए गयी थीं। दुर्घटनावश एक बालिका डूबने लगी। उसे बचाने के प्रयास में वहां मौजूद कुछ बालिकाएं भी डूब गयीं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। लेकिन चार बालिकाएं डूब चुकी थीं। कुछ को बाहर निकाल लिया गया।

सूत्रों ने कहा कि बाद में चार बालिकाओं के शव गोताखोरों की मदद से निकाले गए। जिन बालिकाओं को सुरक्षित बचाया गया है, उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

वार्ता

Similar News