सबूत मिटाने का प्रयास- तिकुनिया कांड के गवाह पर हमला- कई राउंड फायरिंग

वारदात में भाकियू जिलाध्यक्ष बाल बाल बच गए हैं। इससे पहले भी तिकुनिया कांड के दो गवाहों के ऊपर हमला हो चुका है।

Update: 2022-06-01 05:53 GMT

लखीमपुर खीरी। तिकुनिया में पिछले साल की 3 अक्टूबर दिन रविवार को हुई हिंसा के मामले के मुख्य गवाह के ऊपर बाइक सवार युवकों द्वारा हमला किया गया है। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष की कार पर हमलावरों की ओर से कई राउंड गोलियां बरसाई गई है। गोलीबारी की इस वारदात में भाकियू जिलाध्यक्ष बाल बाल बच गए हैं। इससे पहले भी तिकुनिया कांड के दो गवाहों के ऊपर हमला हो चुका है।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह संधू ने बताया है कि वह मंगलवार की देर शाम अपने मूडा फार्म स्थित घर से अलीगंज गए हुए थे। वहां से देर रात वापस लौटते समय मूडा सेवाराम से कुछ पहले बाइक पर सवार होकर आए कुछ हमलावरों ने उनकी कार के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। हमले में पहली गोली हमलावरों की ओर से उनकी कार के टायर पर चलाई गई जिससे टायर फट गया और कार वहीं पर रुक गई। कार के रुकने के बाद बाइक सवार हमलावर भाकियू जिलाध्यक्ष की गाड़ी के करीब पहुंच गए और कार का शीशा खटखटाते हुए दरवाजा खोलने के लिए कहा। जान पर संकट बने देखकर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष ने अपनी गाडी की सीट फोल्ड कर ली। जब भाकियू जिलाध्यक्ष ने गेट नहीं खोला तो हमलावरों की ओर से कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। दो गोलियां भाकियू जिलाध्यक्ष की कार के शीशे पर लगी।

गोला गोकर्णनाथ क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार यादव मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच पड़ताल की।

भाकियू जिलाध्यक्ष के ऊपर हमले की जानकारी मिलते ही अनेक कार्यकर्ता और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सीओ राजेश कुमार यादव का कहना है कि भाकियू जिलाध्यक्ष पर हुई जबकि मामले की जांच की जा रही है इसके बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है

Tags:    

Similar News