MLA के पुत्र ने दर्ज कराया मुर्गे की हत्या का केस- की पोस्टमार्टम की मांग

यह खबर सुनकर क्षेत्र के लोग चौक गये हैं। पूर्व विधायक के पुत्र का आरोप है कि मुर्गे को जहर देकर मारा गया है।

Update: 2021-09-12 10:44 GMT

महाराजगंज। पूर्व विधायक के पुत्र का मुर्गे मर जाने पर उन्होंने थाने पर शिकायत दर्ज कराई और पोस्टमार्टम की भी मांग की है। पुलिस इस मामले को दर्ज कर जांच में जुट गई है। यह खबर सुनकर क्षेत्र के लोग चौक गये हैं। पूर्व विधायक के पुत्र का आरोप है कि मुर्गे को जहर देकर मारा गया है।


मिली जानकारी के मुताबिक महाराजगंज से पूर्व विधायक दुक्खी प्रसाद के पुत्र राजकुमार भारती जानवरो और पक्षियों के प्रति बहुत ज्यादा लगाव रखते हैं। उनका आरोप है कि वह किसी कार्य से महाराजगंज गये थे और उनका पुत्र विकास स्कूल गया था। विकास जब घर लोटो तो उसने पाया कि मुर्गा सांस नहीं ले पा रहा था और कुछ देर बाद ही उसकी मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि भारती को शक है कि उसके मुर्गे को किसी ने जहर देकर मार दिया है। यही नहीं राजकुमार भारती ने मुर्गे का पोस्टमार्टम भी किये जाने की मांग की। सिंदुरिया थानाध्यक्ष का कहना है कि इस मामले की शिकायत दर्ज की गई। इस मामले को सुनकर क्षेत्र के लोग चौंक गये हैं। इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।



Tags:    

Similar News