अल्पसंख्यक मोर्चा ने निकाली सैकड़ों बाइको पर तिरंगा रैली

अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान मे भागीदारी निभाने को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने भी तैयारी शुरू कर दी है।

Update: 2022-08-07 14:59 GMT

कानपुर। इतवार को कानपुर शहर में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर प्रधानंमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर मेरे नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहें अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान मे भागीदारी निभाने को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने भी तैयारी शुरू कर दी है।

रैली के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा किआज़ादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत उत्तर प्रदेश भाजपा ने तीन करोड़ घरों पर झंडा लगाने का अभियान शुरू किया है, जिसमे एक करोड़ घरों पर भाजपा कार्यकर्ता स्वयं एवं समाज के सहयोग से झंडा एवं ध्वज हेतु डंडा आदि लेकर घरों पर ध्वज लगवाने का कार्य करेंगे।


उत्तर प्रदेश बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा सूबे के अध्यक्ष बीजेपी कुंवर बासित अली की अगुवाई में अमृत काल में जन-जन के मन में देशप्रेम की ज्वाला को जलाने वाली यात्रा में विजयी विश्व तिरंगा प्यारा सबसे प्यारा झंडा हमारा, जय हिंद, जन गण मन गूंजता रहा। जिससे यात्रा जहां से गुजरी वहां के लोगों ने भी पूरे उत्साह के साथ तिरंगे के सम्मान में जय जयकार किया।

वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया और साथ जुड़ते रहे। जिससे कानपुर की सड़कों पर तिरंगे के सम्मान में जनसैलाब उमड़ पड़ा। यात्रा की शुरुआत अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी सलिल विश्नोई जी ने की।

यात्रा के दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी सलिल विश्नोई, प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा अनस उस्मानी, प्रदेश उपाध्यक्ष सलीम अहमद, क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रविंदर सिंह रिंकू, क्षेत्रीय महामंत्री नाजिया सिद्दीकी, अल्पसंख्यक मोर्चा कानपुर उत्तर के प्रभारी रोहित साहू, जिला अध्यक्ष मोहम्मद जावेद, उर्दू एकेडमी के सदस्य सलीस बेग, जिला उपाध्यक्ष विजय लॉरेंस, जिला उपाध्यक्ष सुखदीप सिंह, तबरेज अहमद आदि समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उस्मान मनव्वर

Tags:    

Similar News