टूटी शादी, तो युवक ने कर ली आत्महत्या
अपराह्न डीघवट गांव निवासी रामबली का 24 वर्षीय पुत्र गयादीन निषाद महाराष्ट्र में मजदूरी करता था। वह एक पखवारे पहले गांव आया था।;
बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के चिल्ला क्षेत्र में बार-बार शादी टूटने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार को अपराह्न डीघवट गांव निवासी रामबली का 24 वर्षीय पुत्र गयादीन निषाद महाराष्ट्र में मजदूरी करता था। वह एक पखवारे पहले गांव आया था। उसकी पूर्व में कई बार शादी टूट चुकी थी। बताया जाता है कि अभी हाल में ही उसकी शादी एक बार फिर टूट गई थी।
उन्होंने बताया कि शादी टूटने से वह काफी परेशान हुआ और उसने खेत में बने मकान के एक कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
वार्ता