युवक का अपहरण कर पिटाई के बाद लगाया करंट- पुलिस पर लगाया आरोप
युवक को बंधक बनाकर युवक की पिटाई की गई और बाद में करंट लगाया गया;
लखनऊ। प्रदेश की राजधानी के थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के युवक का अपहरण कर लिया गया। युवक को बंधक बनाकर युवक की पिटाई की गई और बाद में करंट लगाया गया। पीड़ित ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के गऊघाट में एक युवक का अपहरण कर लिया गया। बताया जा रहा है कि अपह्त युवक का शव गंभीर रूप से पड़ा हुआ मिला। पीडित ने स्मैक बेचने वाले लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बंधक बनाकर यातनाएं दी। उसके बाद चाकू और असलहे की बट से पिटाई की गई और पिटाई के बाद युवक के करंट लगाया गया। उन्होंने पुलिस पर स्मैक कारोबारियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है।