महिलाओं को नग्न घुमाने वाले दरिंदों की धरपकड़ जारी-1 और गिरफ्त में

मणिपुर में हुए इस शर्मनाक घटना में शामिल एक और दरिंदे को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

Update: 2023-07-22 06:16 GMT

नई दिल्ली। महिलाओं को नग्न करके घुमाने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चकरघिन्नी बनी राज्य सरकार के निर्देश पर कार्यवाही में जुटी पुलिस मामले के आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दौड़-धूप कर रही है। मणिपुर में हुए इस शर्मनाक घटना में शामिल एक और दरिंदे को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे दर्जनभर से अधिक संदिग्धों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर छापामार अभियान चलाया जा रहा है।


शनिवार को मणिपुर पुलिस की ओर से राज्य में दो महिलाओं को नग्न घुमाने के मामले में शामिल एक और दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिलाओं को नग्न घुमाने का शर्मनाक मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के निशाने पर आए मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि वह व्यक्तिगत रूप से पुलिस द्वारा दरिंदों की तलाश के लिए चलाए जा रहे तलाशी अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

उन्होंने बताया है कि इस मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी हुईरैम हीरो दास मैतेई समेत चार अन्य को कल तक गिरफ्तार कर लिया गया था। आज इसी कड़ी में एक और आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की धरपकड़ की कार्यवाही के बीच पची गांव की महिलाओं ने कल एक संदिग्ध के घर में आग लगा दी थी।


मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि राज्य के लोग महिलाओं का सम्मान करते हुए उन्हें माता के समान मानते हैं। लेकिन जिन उपद्रवियों ने मई महीने में आदिवासी महिलाओं पर हमला करते हुए उन्हें निर्वस्त्र करके घुमाया है उन्होंने राज्य की छवि को देशभर में धूमिल किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मणिपुर के लोग महिलाओं को माता के समान मानते हुए उनका भरपूर सम्मान करते हैं। हमने इस घटना की निंदा करने के लिए राज्य भर में घाटी एवं पहाड़ी दोनों ही क्षेत्रों में विरोध का आह्वान किया है।Full View

Tags:    

Similar News