शादी के बाद दूल्हे ने नहीं मनाई सुहागरात- पत्नी ने खड़ा किया बखेड़ा

बाद में दहेज के लिये घर से निकाली गई विवाहिता ने अब पति और उसके परिजनों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की....

Update: 2023-09-21 11:22 GMT

बांदा। हंसी-खुशी और उत्साह के माहौल में संपन्न हुई शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन के साथ जब उसके दूल्हे ने सुहागरात नहीं मनाई तो दुल्हन ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। पति ने भी पीछे नहीं रहते हुए सुहागरात की जिद कर रही पत्नी के चरित्र पर सवाल खड़े कर दिए। बाद में दहेज के लिये घर से निकाली गई विवाहिता ने अब पति और उसके परिजनों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

बृहस्पतिवार को अतर्रा थाना क्षेत्र के गोख्या गांव की रहने वाली लड़की ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि इसी साल की 22 जून को उसकी शादी हरदोई थाना क्षेत्र के हरियावां इलाके के पोथवा गांव के रहने वाले युवक से हुई थी। शादी में चार पहिया गाड़ी नहीं मिलने से नाराज ससुराल पक्ष के लोगों ने शादी के समय ही उसकी विदाई से इनकार कर दिया था।

लेकिन लड़की के परिवारवालों की आरजू एवं मिन्नत के बाद ससुराल वाले उसकी विदाई को तैयार हुए थे। गाड़ी नहीं मिलने से खफा पति ने भी सुहागरात के दिन पत्नी को प्रताड़ित करने के लिए उसके साथ सुहागरात नही मनाई और उल्टे उसके चरित्र पर लांछन लगा दिया।

7 दिन बाद हुई विदाई के बाद जब वह दोबारा से ससुराल पहुंची तो सास ने गुजरात ले जाकर उसे प्रताड़ित किया और जान से मारने की कोशिश की। लड़की का मोबाइल भी पति ने अपने कब्जे में ले लिया था। पीड़िता ने किसी तरह से आप बीती मायके वालों को बताई तो वह ससुराल वालों को समझाने पहुंचे।

आरोप है कि 28 जुलाई को ससुराल वालों ने युवती को घर से निकालते हुए जबरन उसके माता-पिता के साथ मायके भेज दिया। आरोप है कि पति के एक महिला के अवैध संबंध है और पहले से एक बच्चा है। पुलिस पति और ससुराल पक्ष के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयासों में जुट गई है।

Full View

Tags:    

Similar News