पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की पुत्रवधू ने थाम लिया भाजपा का दामन

विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल को बड़ा झटका लगा है।;

Update: 2025-04-18 04:02 GMT

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल को बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की पुत्रवधू ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

गौरतलब है कि इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक उठा पटक जारी है। इसी बीच बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद पीतांबर पासवान की पुत्रवधू प्रीति राज ने भाजपा के बिहार प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रीति राज के भारतीय जनता पार्टी में जाने से राष्ट्रीय जनता दल को बड़ा झटका लगा है। प्रीति राज को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करते समय दिलीप जायसवाल ने उन्हें अंगवस्त्र में फूलों का गुलदस्ता भेंटकर प्रीति राज का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के परिवार में लोगों की आस्था दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी सभी शामिल होने वाले लोगों का स्वागत कर रही है ताकि भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत बनाया जा सके।Full View

Tags:    

Similar News