ससुराल पहुंचते ही दुल्हन की महाभारत- 8 घंटे में भरा दूल्हे से मन

तकरीबन 3 घंटे तक चली पंचायत में नॉन स्टॉप बोली दुल्हन ने पति पसंद होने से इंकार कर दिया।

Update: 2023-05-12 11:39 GMT

मथुरा। धूमधाम के साथ सम्पन्न हुई शादी के बाद मायके से विदा होकर ससुराल पहुंची दुल्हन ने घर में घुसते ही हंगामा खड़ा कर दिया। ससुराल को जंग का मैदान बनाकर महाभारत छेडने वाली दुल्हन से दूल्हे के परिजन परेशान हो गए। काफी समय बाद तक भी जब सडक पर दुल्हन का हंगामा शांत नहीं हुआ तो मामला थाने तक पहुंच गया। तकरीबन 3 घंटे तक चली पंचायत में नॉन स्टॉप बोली दुल्हन ने पति पसंद होने से इंकार कर दिया।

दरअसल वृंदावन के गोरा नगर मोहल्ले में रहने वाले कौशल किशोर अग्रवाल अपने 30 वर्षीय बेटे आनंद अग्रवाल को ब्याहने के लिए तकरीबन 50 किलोमीटर दूर हरियाणा के होडल में बारात लेकर पहुंचे थे। जहां धूमधाम के साथ उनके बेटे की शादी लखन पाल की 28 वर्षीय बेटी रेखा के साथ संपन्न हुई। अग्नि के सात फेरे लेकर पति पत्नी बने आनंद और रेखा ने खुशी-खुशी शादी की सारी रस्में पूरे रीति रिवाज के अनुसार अदा की।

बृहस्पतिवार की सवेरे लखन पाल ने अपनी बेटी रेखा को उसके सुनहरे जीवन की कामना के साथ ससुराल के लिए रवाना किया। घर में लक्ष्मी के रूप में बहू के आने पर ससुराल में चारों तरफ हंसी खुशी का माहौल पसरा हुआ था। दुल्हन के आने के इंतजार में सवेरे से इधर-उधर चहकती घूम रही महिलाओं ने बहु के स्वागत में मंगल गीत गाया और उसका घर के भीतर प्रवेश कराया। जिस समय सब कुछ हंसी खुशी के चार्ट चल रहा था और दुल्हन पति के कमरे के भीतर गई तो चारों तरफ शादी की चर्चा होने लगी। अचानक से समय का पहिया घूमा और रणचंडी बनकर कमरे से बाहर निकली नई नवेली दुल्हने रेखा ने जब शोर मचाना शुरू कर दिया तो उसके बदले हुए रूप को देखकर दूल्हे और उसके परिवार के लोग आश्चर्यचकित रह गए। थोडी देर पहले शादी का जोडा पहनकर कमरे के भीतर घुसी दुल्हन लाल जोड़े की बजाय सूट में निकलकर बाहर आई।

दुल्हन ने हंगामा खड़ा करते हुए घर को सिर पर उठा लिया। चीखत चिल्लाते हुए दुल्हन के मोहल्ले की सड़क पर पहुंच जाने से आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। दुल्हन से हंगामे का कारण पूछा गया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। तकरीबन 1 घंटे तक सड़क पर चला यह हंगामा जब शांत नहीं हुआ तो दूल्हे आनंद ने अपनी ससुराल में मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही रेखा के परिजन वृंदावन पहुंचे और उन्होंने हंगामा काट रही अपनी बेटी को समझाने की कोशिश की। नतीजा नहीं मिलने पर मामला थाने में पहुंच गया। तकरीबन 3 घंटे तक थाने में पंचायत चलती रही लेकिन रेखा ने ससुराल में रहने से इंकार कर दिया। अंत में थक हारकर मायके वाले रेखा को अपने साथ लेकर चले गए। थाने में रेखा ने कहा कि उसका पति मानसिक रूप से अस्वस्थ है और वह उसे पसंद नहीं है।

Tags:    

Similar News