आतंकी मक्की पर पड़ी कर्मों की मार- ऐसे चली गई अब्दुल रहमान की जान

हाफिज सदई ने अब्दुल रहमान मक्की को जमात उद दावा का डिप्टी चीफ बना रखा था।;

Update: 2024-12-27 09:42 GMT

नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 26/ 11 को हुए आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता पर उसके कर्मों की मार पड़ गई है। दिल का दौरा पडने से हुई आतंकी की मौत से पाकिस्तान को गहरा आघात पहुंचा है।

शुक्रवार को लश्कर ए तैयबा के उप प्रमुख एवं 26 /11 को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर हुए हमलों के साजिशकर्ता अब्दुल रहमान मक्की की पाकिस्तान में मौत हो गई है। मक्की का जमात-उद-दावा के कमांडर हाफिज सईद से करीबी रिश्ता था और वह उसका बहनोई था। हाफिज सदई ने अब्दुल रहमान मक्की को जमात उद दावा का डिप्टी चीफ बना रखा था।

मक्की की मौत की पुष्टि करते हुए जमात उद दावा ने बयान भी जारी किया है। आतंकी संगठन का कहना है कि मक्की बीते कुछ दिनों से बीमार था। उसका डायबिटीज बढ़ा हुआ था और उसे इलाज के लिए लाहौर के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। इसी दौरान उसे हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई।

अब्दुल रहमान मक्की लश्कर का वांछित आतंकवादी था। वह लश्कर नेता हाफिज सईद का साला भी था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मक्की पिछले कुछ दिनों से बीमार था और लाहौर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। उसका शुगर लेवल काफी बढ़ा हुआ था। आतंकी अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकवादी' भी घोषित किया गया था।Full View

Tags:    

Similar News