छब्बे जी बनने चले सपा नेता को थप्पड जडते हुए दुबे जी बनाया

अनावश्यक रूप से छब्बे जी बनने के चक्कर पडे सपा नेता तमाचे जड़कर दुबे जी बना दिए गए।;

Update: 2023-10-17 11:13 GMT

कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव की फ्लीट के बीच में जबरन अपनी गाड़ी घुसाने वाले सपा नेता का सम्मान करते हुए सुरक्षा कर्मियों ने सरेआम उसके गाल पर तमाचे जड़े। अनावश्यक रूप से छब्बे जी बनने के चक्कर में पडे नेता जी को सरेआम थप्पड़ जड़ते हुए दुबे जी बना दिया गया।

दरअसल मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव गाड़ियों के काफिले के साथ औद्योगिक नगरी कानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

इस दौरान अपने आपको सबसे बड़ा समाजवादी नेता दिखाने के चक्कर में एक नेता जी ने जबरिया अपनी गाड़ी अखिलेश यादव की फ्लीट के बीच में घुसा दी। अचानक से हुए इस घटनाक्रम से हक्का-बक्का रह गए पूर्व सीएम के सुरक्षा कर्मियों ने गाड़ी के रुकते ही जबरिया फ्लीट में अपनी गाड़ी घुसाने वाले सपा नेता को सरेआम गाल पर तडातड तमाचे जड़ते हुए उसका सार्वजनिक रूप से सम्मान कर दिया।

अनावश्यक रूप से छब्बे जी बनने के चक्कर पडे सपा नेता तमाचे जड़कर दुबे जी बना दिए गए। सार्वजनिक रूप से जो बेज्जती हुई वह लुभाव में रही। सपा नेता के इस बड़े सम्मान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग सींख दे रहे हैं कि अनावश्यक रूप से छब्बे जी बनने की कोशिश ना करें अन्यथा देखते ही देखते इसी तरह से दुबे जी बना दिए जाओगे। इस दौरान सार्वजनिक बेइज्जती होगी वह अलग।

Full View

Tags:    

Similar News