जीवा की बहन उसके बच्चों को साथ लेकर पहुंची पैतृक गांव- पुलिस तैनात

मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Update: 2023-06-08 09:11 GMT

शामली। राजधानी लखनऊ की केसर बाग कोर्ट में दिनदहाड़े गोली का निशाना बने संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उसकी बहन और बच्चे पैतृक गांव में पहुंच गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बृहस्पतिवार को शामली जनपद के गांव आदमपुर में बीते दिन राजधानी लखनऊ की अदालत में गोली का निशाना बने गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जीवा की बहन संजीव महेश्वरी के बच्चों को साथ लेकर पैतृक गांव में पहुंची है।

संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा के तीन लड़के तथा एक लड़की अपनी बुआ के साथ जरूरी सामान लेकर अपने पैतृक गांव पहुंचे हैं। संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा के अंतिम संस्कार के मद्देनजर आदमपुर गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। आसपास के इलाके में भी पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि कुख्यात बदमाश गैंगस्टर संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा की बुधवार को राजधानी लखनऊ की कैसरबाग कोर्ट में दिनदहाड़े गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई थी।

हत्यारोपी बदमाश वकील के लिबास में संजीव महेश्वरी जीवा पर गोलियां दागने की घात में बैठा हुआ था। वकील की वेशभूषा होने की वजह से उसके ऊपर किसी को शक नहीं हुआ था। जैसे ही संजीव महेश्वरी की बारी आई तो वह कोर्ट रूम के कटघरे की तरफ चल पड़ा था। जिस पर आरोपी विजय यादव ने संजीव महेश्वरी पर ताबड़तोड़ गोलियां दागनी शुरू कर दी थी। गोलियां लगने से पलक झपकते ही जीवा ढेर हो गया था।Full View

Tags:    

Similar News