करवा चौथ पर व्रत पूरा कराने नहीं पहुंचा पति- SSP से बोली बस एक बार...

हसबैंड जब व्रत पूरा कराने नहीं पहुंचा तो आहत हुई महिला आज SSP के दफ्तर पर पहुंच गई और बोली मैं पति के बिना नहीं रह सकती।

Update: 2023-11-02 11:49 GMT

मेरठ। करवा चौथ के त्योहार पर हाथों में मेहंदी और लाल चूड़ी पहनकर पति के आने का इंतजार कर रही महिला का हसबैंड जब व्रत पूरा कराने नहीं पहुंचा तो आहत हुई महिला आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दफ्तर पर पहुंच गई और बोली मैं पति के बिना नहीं रह सकती। बस एक बार मिलवा दो नहीं तो जान दे दूंगी। एसएसपी के आश्वासन पर दफ्तर से निकली महिला ने कुछ दूर जाने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

बृहस्पतिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दफ्तर पर जब फरियादियों की आवाजाही लगी हुई थी, उसी समय हाथों में मेहंदी लगाये और लाल चूड़ी पहने पहुंची महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कहा कि उसने बुधवार को करवा चौथ का व्रत रखा था। देर रात तक इंतजार करने के बावजूद उसका पति व्रत तुड़वाने नहीं पहुंचा। महिला ने कहा कि वह अपने पति से बेइंतेहा प्यार करती है और वह उसके बिना नहीं रह सकती है।

Full View

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तकरीबन 10 मिनट तक महिला को समझाया और आश्वासन देते हुए घर भेजा। लेकिन 50 कदम की दूरी पर ही जाकर पति के वियोग में पागल हुई महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया‌। हालात बिगड़ते ही लड़खड़ाई महिला गेट के बाहर नाले की बराबर में गिर गई। महिला के गिरते ही आसपास खड़े पुलिसकर्मी बुरी तरह से घबरा गए और वह बेहोश हुई महिला को लेकर जिला अस्पताल में पहुंचे। जहां पर महिला की हालत गंभीर होना बताई जा रही है। पति की खोजबीन में पुलिस दफ्तर तक पहुंची महिला काशीराम कॉलोनी की रहने वाली सीमा बताई जा रही है, जिसने करवा चौथ पर पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा था।

Tags:    

Similar News