फटे बादल ने मचाई तबाही- बाढ़ के साथ हुआ भूस्खलन

कई स्थानों पर लैंड स्लाइड होने से लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।

Update: 2024-06-23 10:38 GMT

नई दिल्ली। बादल फटने की घटना के बाद इटानगर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई स्थानों पर भूस्खलन होने से लोगों को भारी नुकसान पहुंचा है। लोगों को इलाके में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

रविवार को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में बादल फटने की घटना के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नेशनल हाईवे- 415 पर जल भराव होने की वजह से अनेक वाहन बाढ़ के पानी में फंस गए हैं। कई स्थानों पर लैंड स्लाइड होने से लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।Full View

उधर असम में पिछले एक हफ्ते से हो रही बारिश ने 19 जनपदों में बाढ़ जैसे हालात बनाकर रख दिए हैं। भारी बारिश की वजह से तकरीबन 4 लाख लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सरकार ने सैकड़ों स्थान पर रिलीफ कैंप लगाए हैं। राहत सामग्री देने के लिए 125 सेंटर बनाए गए हैं।

Tags:    

Similar News