कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल

कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गयी, जिससे उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए।

Update: 2022-02-07 06:08 GMT

कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले के माधवनगर थाना क्षेत्र में आज तड़के एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गयी, जिससे उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के गायत्री नगर निवासी पांच युवक रात में चाय पीने के लिए माधवनगर क्षेत्र स्थित पीर बाबा के समीप एक ढाबा में गए थे। तड़के वापस आते समय उनकी कार तेज रफ्तार में थी और सड़क के किनारे लगे पेड़ से टकरा गयी। दुर्घटना में कार सवार दो लड़को की मौत हो गयी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



 


Tags:    

Similar News