अकबरपुर बस्ती पर गरज रहे बुलडोजर- 77 दुकान की जा रही जमींदोज

निशातगंज से सिकंदराबाद चौराहे तक 2 किलोमीटर का जाम लगा हुआ है।

Update: 2024-03-05 10:53 GMT

लखनऊ। अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने वालों की अब बुलडोजर से खबर ली जा रही है। अकबरपुर बस्ती में अवैध रूप से बनाई गई दुकानों पर बुलडोजर गरज रहे हैं। तीन बुलडोजर तकरीबन सौ करोड़ रुपए की जमीन पर बनी दुकानों को गिराने में लगे हुए हैं। बुलडोजर एक्शन की वजह से आसपास के इलाके में लंबा जाम लगा हुआ है।

मंगलवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण नगर निगम और पुलिस हमले के साथ अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करके अकबरपुर बस्ती में बनाई गई दुकानों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन लिया जा रहा है। अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के लिए कुकरेल नाले के पास की गई बेरिकेडिंग की वजह से बादशाह नगर या निशातगंज जाने वाले लोगों को अब बंधे के किनारे से होकर जाना पड़ रहा है। बुलडोजर एक्शन की वजह से आसपास के एरिया में लगे जाम के चलते टेढ़ी पुलिया से पॉलिटेक्निक चौराहे तक के रास्ते पर तकरीबन 5 किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लगी हुई है।

निशातगंज से सिकंदराबाद चौराहे तक 2 किलोमीटर का जाम लगा हुआ है। बुलडोजर एक्शन को लेकर अकबरपुर निवासी जलील ने बताया है कि उसने वर्ष 2002 में दुकान खोली थी, उसे पहले ही उम्मीद थी कि दुकान तोड़ दी जाएगी, क्योंकि मामला सुप्रीम कोर्ट में खारिज हो गया था तो अब किसी से गुहार भी नहीं लगा सकते थे।Full View

नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया है कि गांव महानगर रहीम नगर की खसरा संख्या 746 खसरा संख्या 739 खसरा संख्या 777 जो राजस्व अभिलेखों में नगर निगम की संपत्ति है। यहां पर सरकारी जमीन पर कब्जा करते हुए लोगों द्वारा अवैध तरीके से दुकान बना ली गई है। दुकान मुख्य मार्ग के दोनों तरफ बनाई गई थी। अब यह जमीन नगर निगम को मिल गई है मौजूदा समय में इसकी कीमत 100 करोड़ से भी ज्यादा है, इसलिए इन अवैध दुकानों को तोड़ा जा रहा है।

Tags:    

Similar News