दिन निकलते ही पूर्व मंत्री ने दिया झटका-दो बेटों संग इस दल में शामिल

विधानसभा चुनाव के पहले नेताओं के भीतर चल रहा हृदय परिवर्तन का दौर राष्ट्रीय दलों के साथ-साथ छोटी पार्टियों को भी झटका;

Update: 2022-02-01 06:33 GMT
दिन निकलते ही पूर्व मंत्री ने दिया झटका-दो बेटों संग इस दल में शामिल
  • whatsapp icon

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव के पहले नेताओं के भीतर चल रहा हृदय परिवर्तन का दौर राष्ट्रीय दलों के साथ-साथ छोटी पार्टियों को भी झटका दे रहा है। पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पूर्व मंत्री एवं पार्टी नेता ने हाथ का साथ छोड़ दिया है और वह आम आदमी पार्टी की झाड़ू थाम कर साफ सफाई के काम में जुट गए हैं।

मंगलवार को पंजाब में हो रहे विधानसभा चुनाव से पहले दोबारा से सत्ता में आने की जद्दोजहद कर रही कांग्रेस को दिन निकलते ही बड़ा झटका लगा है। पंजाब के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता जगमोहन सिंह कांग ने पार्टी का हाथ छोड़ दिया है। कांग्रेस से इस्तीफा देकर पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कांग अब आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पूर्व मंत्री के साथ उनके दोनों बेटों यदविंदर सिंह कांग और अमरिंदर सिंह कांग ने भी आम आदमी पार्टी की झाड़ू थाम कर साफ सफाई का काम शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय में हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल के साथ साथ आम आदमी पार्टी भी मजबूती के साथ चुनाव लड़ते हुए सत्ता पाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। जिसके चलते टिकट और सत्ता पाने की चाह में नेताओं का अपने मौजूदा दल से मोहभंग हो रहा है और वह अपने दल को छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी पंजाब के भीतर पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा गठित की गई पंजाब लोक कांग्रेस के साथ गठबंधन करते हुए चुनाव लड़ रही है।

Tags:    

Similar News