खालिस्तान से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस ने खालिस्तान से जुड़े दो संदिग्ध आतंकियों को अरेस्ट करने में सफलता हासिल की है।

Update: 2021-02-08 15:16 GMT

लखनऊ। पुलिस ने खालिस्तान से जुड़े दो संदिग्ध आतंकियों को अरेस्ट करने में सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस ने लखनऊ पुलिस की सहायता से एक संदिग्ध आतंकी को पकड़ा है। बताया जाता है कि दोनों आतंकियों को कोई बड़ी आतंकी कार्रवाई करने के लिए तैयार किया गया था।

पकड़े गये दोनों आरोपियों का खालिस्तान समर्थक आतंकवादी परमजीत सिंह पम्मा और मुल्तानी सिंह के अलावा अन्य देशी विरोधी तत्वों से संबंध बताया जा रहा है। परमजीत सिंह पम्मा वर्तमान में इग्लैंड में है और मुल्तानी सिंह जर्मनी में रहकर देशी विरोधी गतिविधियों में लगा है। आरोप है कि उक्त दोनों पंजाब में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों और आतंक को बढ़ावा देने के प्रयास में हैं। पुलिस ने उक्त दोनों आतंकियों से जुड़े संदिग्ध जगदीश सिंह उर्फ जग्गा व जगरूप सिंह को अरेस्ट किया है। इन दोनों को किसी बड़ी राष्ट्र विरोधी गतिविधि के लिए तैयार किये जाने की बात पुलिस जांच में निकलकर सामने आई है।

बताया जाता है कि उनके माध्यम से भारी संख्या में कारतूस खरीदने की योजना थी, जिसके लिए उन्हें रुपये भी उपलब्ध कराये गये थे। उक्त रुपयों से दोनों संदिग्धों ने मध्य प्रदेश से असलहा और कारतूस भी खरीदे थे। पंजाब पुलिस ने जगरूप सिंह को विगत दिवस असलहा और कारतूस के साथ अरेस्ट किया था। वहीं दूसरे संदिग्ध जग्गा को पंजाब और लखनऊ पुलिस ने संयुक्त प्रयास करके विकास नगर के सैक्टर 3 के सचिवालय चौराहा से अरेस्ट कर लिया। पंजाब पुलिस ने उसे कस्टडी में ले लिया है। संदिग्ध से पूछताछ जारी है। पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं, जिनके आधार पर अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी भी शीघ्र संभव है।

Tags:    

Similar News