SSP ने की सिपाहियों से लेकर निरीक्षकों तक तबादले की लम्बी लिस्ट जारी
कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी व महिला सिपाहियों के ट्रांसफर किये हैं;
सहारनपुर। एसएसपी आकाश तोमर ने जनपद में कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये बम्पर में निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी व महिला सिपाहियों के ट्रांसफर किये हैं। एसएसपी ने दर्जनों पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से थानों पर तैनात किया है। एसएसपी ने 15 मुख्य आरक्षियों, 21 सिपाही और 2 महिला कांस्टेबल को इधर से उधर किया है। इनके अलावा चार निरीक्षकों व 32 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है।