सिर्फ 12 रूपये में मिल रहे हैं आलीशान घर

प्रत्येक व्यक्ति का घर खरीदने का सपना होता है। हर व्यक्ति चाहता है उसका खुद का अपना घर हो।;

Update: 2021-06-12 12:59 GMT

नई दिल्ली। प्रत्येक व्यक्ति का घर खरीदने का सपना होता है। हर व्यक्ति चाहता है उसका खुद का अपना घर हो। इसलिये वह कमाने के लिये जुट जाता है और काफी मशक्क्त के बाद वह घर खरीदता है या बनाता है। लेकिन आपने पहली बार ही सुना होगा कि सिर्फ 16 सेंट यानि 12 रूपये में खूबसूरत घर बेचा जा रहा है। जी हां हम बात कर रहे क्रोएशिया के उत्तरी क्षेत्र के एक शहर लेग्राड की। यहां सिर्फ इतनी कम दामों में यहां घर बिक रहे हैं।  


राॅयटर्स की रिपोर्ट की अनुसार क्रोएशिया के उत्तरी क्षेत्र के एक शहर लेग्राड में लोग अपना घर 12 रूपये में बेचने का मजबूर हो गये हैं। ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी कम होने के कारण से लोग अपने घरों को छोड़कर रवाना हो रहे हैं। इसके पश्चात प्रशासन ने स्वयं इन घरों को बेचने का निर्णय लिया है। लेग्राड के एक मेयर ने अपने बयान में कहा है कि हाल ही में 19 घर एक साथ खाली किये गये थे। इन घरों के दाम 1 कुना अर्थात करीब 12 रूपये लगाई गई है। इनमें से 17 घर अब तक बिक चुके हैं। जब से यह शहर एक सीमावर्ती शहर बना है, तब से यहां जनसंख्या निंरतर कम हुई है। हंगरी से लेग्राड शहर की सीमा सटी हुई है। कोई भी व्यक्ति अगर यहां घरा खरीदना चाहता है तो स्थानीय प्रशासन उसकी सहायता करेगा। अगर यहां कोई रहना चाहता है तो उसे लगभग 15 वर्षों तक यहां रहने का एग्रीमेंट कराना पडेगा।

लेग्राड शहर एक समय क्रोएशिया की दूसरी ऐसा स्थाना था। लेकिन करीब 100 वर्षों पूर्व ऑस्ट्रो एवं हंगरियन साम्राज्य के टूटने के पश्चात से यहां जनसंख्या निरंतर कम हो रही हैं। ग्राड शहर की बात की जाये तो इस शहर में हरियाली प्रर्याप्त है। चारों और जंगल हैं। इस शहर में लगभग 2250 व्यक्ति रहते हैं। 70 से 100 वर्षों पूर्व लेग्राड सिटी में आज के मुकाबले दोगुना से अधिक व्यक्ति हो चुके हैं। लेकिन सबने यहां धीरे-धीरे पलायन कर लिया।

गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व ऐसा ही मामला इटली से सामने आया था। इटली के सिसली स्थित एक छोटे से कस्बे में 86 रूपये की मामूली कीमत पर घरों को बेचा गया था। सिसली में भी बेचने का प्रमुख कारण यही था। सिसली में भी पिछले कुछ वर्षों में कई छोटे कस्बों में जनसंख्या घटने की प्राॅब्लम देखा गई। यही कारण है कि इन कस्बों में इतने कम रेट पर घरों को बेचा गया है।

Tags:    

Similar News