खाना बनाते समय नाव में ब्लास्ट से नदी में तैर गई लाशें- उठे आग...

जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते पानी में लोगों की लाशें तैरने लगी।;

Update: 2025-04-19 05:39 GMT

नई दिल्ली। ईंधन लेकर जा रही बड़ी नाव में खाना बनाते समय हुए जोरदार ब्लॉस्ट के बाद आग लगने के साथ नाव नदी के भीतर पलट गई। नाव में सैकड़ो लोग सवार थे। विस्फोट होने से कई लोग वहीं जलकर मर गए, जबकि कई अन्य लोग नाव के पलटने से नदी में डूब कर मर गए।

अफ्रीकी देश कांगों में ईंधन लेकर जा रही बड़ी नाव राजधानी मबंडाका के पास रुकी और कांगो नदी के संगम के पास से गुजरते समय हादसे का शिकार हो गई है।

दुनिया की सबसे गहरी नदी में निर्धारित सीमा से ज्यादा लोगों को लेकर यात्रा कर रही इस बड़ी नाव में अचानक से हुए विस्फोट के बाद आग लग गई, जिससे मौके पर अफरातफरी माहौल पैदा हो गया और असंतुलित हुई नाव नदी के भीतर पलट गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू अभियान शुरू करने वाली एजेंसियों ने नाव में सवार लोगों की तलाश शुरू की। राहत एजेंसियों को लगातार शव मिल रहे हैं और 131 शवों को बरामद करने के बाद दर्जन भर से अधिक और शव मिले हैं।

इन शवों में कई की हालत इतनी बुरी तरह से खराब है कि उनके जले होने की वजह से उनकी पहचान भी नहीं हो पा रही है।

जानकारी मिल रही है कि नाव में एक महिला द्वारा भोजन पकाने के लिए आग जलाई गई थी, नाव में थोड़ी दूर पर ही अत्यधिक ज्वलनशील ईंधन रखा हुआ था। उसके आग के संपर्क में आते ही जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते पानी में लोगों की लाशें तैरने लगी।Full View

Tags:    

Similar News