रातभर चली झड़प- चार पुलिस अधिकारियों की हो गई मौत
तालिबान के साथ रातभर चली झड़प में चार पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए है;
काबुल। अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत की राजधानी लश्करगाह में तालिबान के साथ रातभर चली झड़प में चार पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए है।
1 टीवी न्यूज चैनल ने यह जानकारी दी है। चैनल ने शनिवार सुबह अज्ञात स्रोत का हवाला से बताया कि हेलमंद प्रांत की राजधानी लश्करगाह में अफगानिस्तान के पुलिस अधिकारियों और तालिबान के बीच रातभर संघर्ष चला है।
तालिबान ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के फराह प्रांत में अबू नसर फराही तलाश चौकी को जब्त कर लिया गया। यह तलाश चौकी अफगानिस्तान और ईरान की सीमा पर स्थित है। तालिबान की काबुल शहर में भी अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों के साथ झड़प हुई।
वार्ता