युवक की गोली मारकर हत्या,दो हिरासत में

पहरा दे रहे ग्रामीणों ने देर रात मजदूरी करके लौट रहे लोगों पर गोली चला दी जिसमें एक युवक की गोली लगने से ही मौत हो गई।

Update: 2022-09-08 11:13 GMT

देवबंद। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र में पहरा दे रहे ग्रामीणों ने देर रात मजदूरी करके लौट रहे लोगों पर गोली चला दी जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के बाद एसएसपी विपिन ताडा और एसपी देहात सूरज कुमार राय भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

मृतक के पिता सलीम की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के थाना छपार निवासी शाहरुख (22) अपने पांच साथियों के साथ बीती देर रात डेढ-दो बजे के करीब देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव मिरगपुर से सरिया बांधकर लौट रहा था। जैसे ही वह क्षेत्र के गांव परोली पहुंचे तो वहां पहरे दे रहे ग्रामीणों ने मजदूरों पर गोली चला दी। गोली लगने से शाहरुख की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य मजदूरों सलमान, दिलशाद, समीर, मोहर्रम,सलमान पुत्र कल्लू ने खेतों में भागकर अपनी जान बचाई।

वार्ता

Tags:    

Similar News