घर में घुसकर महिला से रेप- पीड़िता ने भी आरोपी को दिया जीवन भर का जख्म
झुलसी हालत में आरोपी को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।;
पटना। भोजपुर जिला मुख्यालय के गांव में अंजाम दी गई बलात्कार की घटना के अंतर्गत रिश्ते में भाभी लगने वाली महिला के घर में घुसकर आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार कर दिया। पीड़िता ने भी इस बलात्कार का हाथों हाथ बदला लेते हुए आरोपी के ऊपर तेजाब फेंक दिया। झुलसी हालत में आरोपी को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिहार के भोजपुर जनपद के उदवंत नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दिन की रात अंजाम दी गई बलात्कार की घटना के अंतर्गत गांव के ही रहने वाले महेंद्र सिंह उर्फ महेंद्र यादव ने रिश्ते में भाभी लगने वाली महिला के साथ घर में घुसकर उसके साथ उस समय बलात्कार की घटना को अंजाम दिया जब महिला रात के समय अपने बच्चों के साथ बैठी हुई थी।
बलात्कार किए जाने से बुरी तरह आहत हुई महिला ने भी घर में रखी तेजाब की बोतल उठाई और आरोपी के चेहरे पर फेंक दी। तेजाब पड़ते ही आरोपी का चेहरा बुरी तरह से जल गया।
घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए पीड़िता ने उदवंत नगर थाने में महेंद्र सिंह और महेंद्र यादव के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद झुलसी हालत में उसे ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
पीड़िता की पुलिस द्वारा मेडिकल जांच कराई गई है और अदालत में 164 का बयान दर्ज कराया जा रहा है।