काला जादू व अनुष्ठान के नाम पर महिला से ऐंठा सोना और खूब किया रेप

घर में वास्तु दोष व काला जादू करने के बहाने घर में आने वाले पांच लोगों ने 35 वर्षीय महिला के साथ कई साल तक बलात्कार किया

Update: 2023-09-17 06:46 GMT

ठाणे। घर में वास्तु दोष होने के चलते बुरी ताकतों को दूर करने के लिए काला जादू करने के बहाने घर में आने वाले पांच लोगों ने 35 वर्षीय महिला के साथ कई साल तक बलात्कार किया। पंचामृत के बहाने नशीला पेय पिलाने के बाद पांचो तांत्रिक महिला के साथ गंदा खेल खेलते थे। पुलिस ने पांचो को गिरफ्तार कर महिला को उनके चंगुल से मुक्त कराया है। रविवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि पांच व्यक्तियों ने अपने दोस्त की पत्नी को बताया था कि उसके पति के ऊपर किसी के द्वारा काला जादू किया गया है। इसके अलावा घर के भीतर भी वास्तु दोष है। इसका असर खत्म करने के लिए महिला को कुछ अनुष्ठान करने होंगे।

पति के जीवन पर संकट मानते हुए पत्नी ने घर में अनुष्ठान करने की हामी भर ली। वर्ष 2018 की अप्रैल से पांचो व्यक्तियों ने पति की मौत गैर मौजूदगी में उसके घर पहुंच कर अनुष्ठान करना शुरू कर दिया। अनुष्ठान करने के दौरान पांचो तांत्रिक महिला को पंचामृत के बहाने कोई नशीला पदार्थ पिला देते थे और उसके बेहोश होने पर पांचो उसके साथ बलात्कार करते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया है कि आरोपियों ने पीड़िता के पति की स्थाई सरकारी नौकरी और घर परिवार की सुख शांति के लिए विभिन्न अनुष्ठान करने के नाम पर महिला से सोना एवं पैसा भी खूब ऐंठा।

पुलिस अधिकारी ने बताया है कि महिला से 2019 के दौरान ठाणे के येउर के जंगल में ले जाकर पांचो द्वारा बलात्कार किया गया था। इसके बाद मुख्य आरोपी के कांदिवली स्थित मठ एवं लोनावाला के एक रिसॉर्ट में भी महिला की अस्मत लूटी गई। आरोपियों ने महिला से 2 लाख 2 लाख 10 हजार रुपए की नगदी के अलावा सोना भी खूब ऐंठा। पुलिस ने इस सिलसिले में रविंद्र भाटे, दिलीप गायकवाड, गौरव साल्वी, महेंद्र कुमावत एवं गणेश कर्दम को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि पांचो आरोपियों ने किसी अन्य महिला के साथ तो इस प्रकार का कृत्य नहीं किया है।

Full View

Tags:    

Similar News