पति ने लापता BJP नेत्री के साथ किया ऐसा काम- करना पड़ा गिरफ्तार

भारतीय जनता पार्टी की लापता हुई नेत्री की जबलपुर में ले जाकर हत्या कर दी गई है।

Update: 2023-08-12 05:16 GMT

नागपुर। भारतीय जनता पार्टी की लापता हुई नेत्री की जबलपुर में ले जाकर हत्या कर दी गई है। आरोपी पति ने पत्नी की हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए नदी के भीतर फेंक दिया था। तकरीबन 4 महीने पहले ही भाजपा नेत्री ने अमित के साथ कोर्ट मैरिज की थी।

महाराष्ट्र के नागपुर से लापता होना बताई जा रही भाजपा नेत्री सना खान की जबलपुर में हत्या कर दी गई है। जबलपुर की गोरा बाजार पुलिस ने इस मामले में भाग दौड़ करते हुए अब मृतका बीजेपी नेत्री के पति अमित उर्फ पप्पू साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के चंगुल में फंसे आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे हिरन नदी में फेंकना स्वीकार किया है। सना के साथ चार महीने पहले ही कोर्ट मैरिज करने वाले अमित को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे लेकर घटनास्थल पर गई। हालांकि अभी तक मृतका का शव बरामद नहीं हो सका है। परंतु उसकी खोजबीन अभी तक जारी है।


इस सिलसिले में दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। महाराष्ट्र से पुलिस 24 घंटे की रिमांड पर आरोपी अमित साहू उसके नौकर जितेंद्र तथा एक अन्य आरोपी को अपने साथ नागपुर ले गई है। आज शनिवार को अदालत की अनुमति के बाद महाराष्ट्र पुलिस अब आरोपियों को नागपुर से वापस जबलपुर लेकर आएगी।Full View

Tags:    

Similar News