एलन मस्क को कोर्ट का सुप्रीम झटका- X पर लगाया बैन- स्टारलिंक का...

इन खातों पर फर्जी समाचार और नफरत भरे संदेश फैलाने का आरोप था।

Update: 2024-08-31 08:42 GMT

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी किए गए एक बड़े आदेशों के अंतर्गत ब्राजील में एलन मस्क के एक्स पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। एलन मस्क के एक्स को निलंबित करने का आदेश देते हुए न्यायाधीश ने कहा है कि एलन मस्क ने अदालत की ओर से निर्धारित की गई समय सीमा के बावजूद ब्राजील में अपने कानूनी प्रतिनिधि की जानकारी नहीं दी है।

ब्राज़ील सुप्रीम कोर्ट के जज अलेक्जेंड्री दे मॉरिस एवं एलन मस्क के बीच चल रहे विवाद के चलते ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट के जज ने एक्स पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी करते हुए स्टार लिंक के अकाउंट को भी सीज कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट के जज अलेक्जेंड्रा दे मॉरिस ने देश में एक्स को तत्काल बैन करने के साथ स्टार लिंक के वित्तीय खातों को भी ब्लॉक करने का आदेश दिया है। मिल रही खबरों के मुताबिक जज मौरेश एवं एलन मस्क के बीच महीनों से सार्वजनिक विवाद चल रहा है, क्योंकि एक्स ने कुछ खातों को ब्लॉक करने के कानूनी आदेशों का पालन नहीं किया था। इन खातों पर फर्जी समाचार और नफरत भरे संदेश फैलाने का आरोप था।Full View

Tags:    

Similar News