मददगार महिला के साथ तीन उग्रवादी गिरफ्तार- हथियारों का जखीरा भी...
मौत के सामान को देखकर सुरक्षा बल भी अचंभित रह गए हैं।;
इंफाल। मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद राज्य में कानून व्यवस्था और सुरक्षा की कमान संभालने वाले सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों की मददगार महिला के साथ तीन उग्रवादियों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए उग्रवादियों के कब्जे से हथियारों का भारी जखीरा बरामद किया गया है। मौत के सामान को देखकर सुरक्षा बल भी अचंभित रह गए हैं।
शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने मणिपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान चलाएं विशेष तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में गोला एवं बारूद के साथ हथियारों का जखीरा बरामद किया है।
शुक्रवार को अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि विशेष तलाशी अभियान चलाने वाले सुरक्षा बलों ने इंफाल ईस्ट के सगोलमांग इलाके से एसएमजी गन, पिस्तौल, हैंड ग्रेनेड, डेटोनेटर और बुलेट प्रूफ जैकेट समेत कई अन्य घातक चीज बड़ी संख्या में बरामद की है। चुरा चांदपुर से 22 राइफल और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया है कि इस दौरान केसीपी-पीडब्ल्यूजी के सक्रिय उग्रवादी इसराक खान, आरपीएफ पीएलए के कमेल बदल और रवि चंद्र सिंह को सुरक्षा बलों द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
उग्रवादियों की मदद करने की आरोपी महिला सपना देवी को भी सुरक्षा बलों द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील भी की है।