प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अब रात 2:00 बजे नहीं बल्कि तड़के...
अब रात 2:00 बजे नहीं बल्कि तड़के 4:00 बजे से शुरू होगी।;
मथुरा। भगवान कृष्ण की कर्म स्थली वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा के समय में बदलाव किया गया है। संत प्रेमानंद महाराज की पद यात्रा अब रात 2:00 बजे नहीं बल्कि तड़के 4:00 बजे से शुरू होगी।
मंगलवार को वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की रात 2:00 बजे निकलने वाली पदयात्रा के समय में बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी, जिस वजह से पिछले 5 दिनों से संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा को स्थगित करना पड़ा था।
अब स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होने के बाद संत प्रेमानंद महाराज द्वारा अपनी पदयात्रा को फिर से शुरू कर दिया गया है, लेकिन उनकी पदयात्रा अब रात 2:00 बजे नहीं बल्कि तड़के 4:00 बजे शुरू होगी।
उल्लेखनीय है कि इसी महीने की 16 अप्रैल दिन बुधवार को प्रेमानंद महाराज पदयात्रा पर नहीं मिले निकले थे। जबकि महाराज श्री का आशीर्वाद लेने के लिए पदयात्रा मार्ग पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे थे।
बाद में आश्रम के सेवादार ने माइक से जब अनाउंस किया कि महाराज की पदयात्रा पर नहीं निकालेंगे तो यह बात सुनकर अनेक भक्त रो पड़े थे।