पाक लौटने का आर्डर मिलते ही पंजाब में गायब हुई पाकिस्तानी महिला
वापस नहीं लौटने पर महिला को अरेस्ट करने की भी वार्निंग दी गई थी।;
गुरदासपुर। 6 महीने की गर्भवती पाकिस्तानी महिला अपने वतन वापस लौटने का आर्डर मिलते ही अचानक से गायब हो गई है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार की ओर से वीजा रद्द किए जाने पर पंजाब पुलिस में महिला से वापस लौटने को कहा था।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार की ओर से पाकिस्तान से आए लोगों को वापस लौटने का आदेश जारी किया गया था, जिसकी अवधि अब पूर्ण हो चुकी है।
इस बीच पाकिस्तान से पंजाब के गुरदासपुर में आई महिला अचानक से गायब हो गई है। शादी के बाद महिला को पहला बच्चा होने वाला है, जिसके चलते वह 6 महीने की गर्भवती है।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार की ओर से वीजा रद्द किए जाने पर पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से आई महिला को वापस अपने वतन जाने को कहा था। वापस नहीं लौटने पर महिला को अरेस्ट करने की भी वार्निंग दी गई थी।
हालांकि महिला ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय से अपील करते हुए कहा था कि उसका लॉन्ग टर्म वीजा मंजूर करते हुए उसे भारत में रहने देना चाहिए।
अब इस मामले को लेकर SHO कुलविंदर सिंह का कहना है कि भारत सरकार के फैसले के बाद पाकिस्तानी महिला को वापस अपने वतन जाने को कहा गया था।
महिला शनिवार को पाकिस्तान लौटने की बात कह रही थी लेकिन अब वह पाकिस्तान गई है या नहीं? हमें इसकी जानकारी नहीं है।