जम्मू हवाई अड्डे पर यूएवी दुर्घटना में घायल वायुसेना कर्मी की मौत
उन्होंने कहा, "घायल कर्मी ने शुक्रवार रात को दम तोड़ दिया।";
जम्मू, जम्मू हवाई अड्डे के तकनीकी क्षेत्र में एक यूएवी के दुर्घटनाग्रस्त होने से गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय वायु सेना के एक कर्मी की मौत हो गई है।
एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कठुआ जिले के नायक सुरेन्द्र कुमार के रूप में पहचाने गए भारतीय वायुसेना कर्मी (टावर गार्ड) को गुरुवार को गंभीर चोटें आई थीं। हादसे का शिकार हुआ यूएवी भारतीय सेना का माना जा रहा है और तकनीकी हवाई अड्डे के उच्च सुरक्षा क्षेत्र के भीतर स्थित वायुसेना के एक टावर से टकरा गया। उन्होंने कहा, "घायल कर्मी ने शुक्रवार रात को दम तोड़ दिया।"
उन्होंने बताया कि यूएवी आतंकवाद विरोधी अभियान के लिए क्षेत्र की टोह लेने के लिए एक परिचालन मिशन पर था। पुलिस ने कहा, "घटना के सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच कार्यवाही शुरू कर दी गई है।"