नदी पार कर रहे पांच भाई बहन यमुना में डूबे- चार को गांव वालों ने बचाया

पानी में डूबी सादमा को खोजने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।;

Update: 2025-04-21 08:28 GMT

शामली। जनपद के कैराना में हुई दर्दनाक घटना के अंतर्गत यमुना नदी को पार करते समय पांच भाई-बहन नदी में डूब गए। ग्रामीणों ने दौड़ धूप करते हुए चार बच्चों को बचा लिया, लेकिन 14 वर्ष लड़की अभी तक लापता है।

जनपद शामली के कैराना के रहने वाले हासिम नामक व्यक्ति ने यमुना नदी के किनारे खरबूजे एवं तरबूज की फसल बो रखी है। रविवार की देर शाम हासिम के पांचो बच्चे 20 वर्षीय जावेद, 25 वर्षीय फारूक, 16 वर्षीय परवीन, 17 वर्षीय माइला और 14 वर्षीय सादमा यमुना नदी को पार कर अपनी खरबूजे और तरबूज की फसल की देखभाल के लिए जा रहे थे।

नदी में केवल तीन फीट पानी था लेकिन अवैध रेत खनन के कारण नदी में उत्पन्न हुए गहरे गढ़ों में फंस जाने के कारण पांचो भाई बहन पानी में डूब गए।

हादसा देखकर मौके पर जमा हुए लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू करते हुए नदी में छलांग लगाई और 15 मिनट के भीतर जावेद, परवीन, माइला और फारूक को बाहर निकाल लिया।

जावेद और परवीन को गंभीर हालत के चलते एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन सादमा का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए हैं और गोताखोरों की सहायता से पानी में डूबी सादमा को खोजने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।Full View

Tags:    

Similar News