BJP नेता ने पार्टी में ही ढूंढ़ा जीवन साथी- आज बजेगी शहनाई

अध्यक्ष रहे दिलीप घोष 61 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।;

Update: 2025-04-18 05:17 GMT

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे नेता ने भगवा पार्टी में ही अपनी जीवनसाथी को ढूंढ लिया है। पार्टी कार्यकर्ता के साथ शादी करने जा रहे भाजपा नेता के घर आज शहनाइयां गूंजेगी।

शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे दिलीप घोष 61 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ पदाधिकारी रिंकू मजूमदार के साथ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की शादी होने जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष जिस पार्टी पदाधिकारी रिंकू मजूमदार से शादी करने जा रहे हैं, वह भारतीय जनता पार्टी के साथ लंबे अरसे से जुड़ी हुई है।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ रिंकू मजूमदार ने पार्टी के कई अन्य आंदोलन में भी हिस्सा लिया है। जिसके चलते पश्चिम बंगाल में उनकी अपनी एक अच्छी खासी लोकप्रियता है।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष एवं पार्टी कार्यकर्ता रिंकू मजूमदार को कुछ समय पहले जब एक क्रिकेट मैच के दौरान एक साथ देखा गया था तो इस समय से दोनों के बीच शादी होने के आसार लगने शुरू हो गए थे।Full View

Tags:    

Similar News