रंगदारी नहीं देने पर 67 वर्षीय व्यक्ति की घर के पास पीट पीट कर हत्या

वारदात के सिलसिले में फिलहाल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।;

Update: 2025-04-19 11:10 GMT

नई दिल्ली। राजधानी के शाहदरा इलाके में रंगदारी देने से इनकार करने पर 67 वर्षीय व्यक्ति की उनके घर के नजदीकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। सरेआम अंजाम दिये गये मर्डर की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शनिवार को मिल रहे घटनाक्रम के मुताबिक राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके में रहने वाले 67 वर्षीय सतीश चंद्र गुप्ता हाल ही में हुई अपनी बाईपास सर्जरी के बाद डॉक्टर से मुलाकात करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मौके पर पहुंचे बदमाशों ने उनसे रंगदारी मांगी।

जैसे ही सतीश चंद्र गुप्ता ने रंगदारी देने से इनकार कर दिया तो उसी समय बदमाशों ने उनके ऊपर हमला बोल दिया। बेरहमी के साथ की जा रही पिटाई को लेकर हुई चीख पुकार को सुनकर सतीश चंद्र गुप्ता की पत्नी विमला और बेटा विशाल मौके पर पहुंचे।

जब उन्होंने बदमाशों का विरोध किया तो इन दोनों के साथ भी जमकर मारपीट की गई। बदमाशों की पिटाई से विमला की बांह टूट गई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हुए सतीश चंद्र शर्मा, उनकी पत्नी विमला तथा बेटे विशाल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सतीश चंद्र को मृत घोषित कर दिया है। मां बेटे का अस्पताल में अभी तक ट्रीटमेंट चल रहा है।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि सतीश चंद्र गुप्ता की पीट पीट कर अपने साथियों के साथ हत्या करने वाला आरोपी राजीव कुमार जैन पहले भी सतीश चंद्र गुप्ता से ₹100000 की रंगदारी की डिमांड कर चुका था और इस संबंध में जेल भी जा चुका था।

पुलिस ने दौड़ धूप करते हुए हत्या की इस वारदात के सिलसिले में फिलहाल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।Full View

Tags:    

Similar News