अपर आयुक्त ने किया तहसील का निरीक्षण- समीक्षा के बाद किया पौधारोपण

प्रत्येक कार्यालय को चाहिए कि वह अपने स्तर पर वृक्षारोपण को बढ़ावा दे।;

Update: 2025-04-21 11:33 GMT

खतौली। सहारनपुर मंडल के अपर आयुक्त ने आज तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर खतौली तहसील का निरीक्षण किया, इस दौरान विभिन्न विभागों की समीक्षा करने के बाद उन्होंने तहसील परिसर में पौधा रोपण भी किया।

सोमवार को सहारनपुर मंडल के अपर आयुक्त प्रशासन रमेश यादव ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर तहसील का निरीक्षण करते हुए प्रशासनिक कार्य प्रणाली का गहन अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने तहसील के राजस्व पटल, अभिलेख कक्ष, न्यायालय प्रक्रियाओं, जनता दरबार और तहसील परिसर की स्वच्छता व्यवस्था की बिंदुवार समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त प्रशासन रमेश यादव ने संबंधित अधिकारियों से सीधे संवाद कर उनसे कार्यों की अधतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की।।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तहसील में आने वाले हर फरियादी की समस्या को प्राथमिकता के साथ सुना जाए और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था की असली कसौटी यही है कि आमजन को बिना किसी भटकाव के प्रेरित एवं न्याय संगत समाधान मिले।

अपर आयुक्त ने तहसील परिसर की साफ सफाई व्यवस्था पर ध्यान देते हुए कहा कि एक स्वच्छ और व्यवस्थित दफ्तर ही सकारात्मक प्रशासन की पहचान है।

उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को परिसर में नियमित रूप से साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी पटल दुरुस्त एवं सुव्यवस्थित रहने चाहिए।

निरीक्षण के दौरान तहसील के कामकाज से संतुष्ट नजर आए अपर आयुक्त ने एसडीएम खतौली मोनालिसा जोहरी की कार्य शैली की सराहना की।

उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन की चुस्त कार्य शैली और सजगता आमजनमानस में प्रशासन के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूत करती है।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए तहसील के निरीक्षण को पहुंचे अपर आयुक्त नरेश यादव ने तहसील परिसर में एसडीएम मोनालिसा जौहरी के साथ मिलकर पौधा रोपण किया और कहा कि हरियाली सिर्फ सौंदर्य नहीं बल्कि आने वाली पीढियां के लिए जीवन दायिनी विरासत है, प्रत्येक कार्यालय को चाहिए कि वह अपने स्तर पर वृक्षारोपण को बढ़ावा दे।Full View

Tags:    

Similar News