36 साल की महिला को अजगर ने बनाया निवाला- पेट काटकर निकाला शव

एक असामान्य रूप से पेट फूला विशाल अजगर भी उन्हें दिखाई दिया।;

Update: 2025-04-20 11:00 GMT

नई दिल्ली। बीमार बच्चे की दवाई लेने के लिए निकली 36 साल की महिला को अपना निवाला बनाते हुए अजगर उसे जिंदा ही निगल गया। महिला की चप्पल और पेंट एक स्थान पर पड़ी मिलने तथा कुछ दूर पेट फूला अजगर मिलने से महिला के निगलने की बात जब सामने आई तो अजगर का पेट काटे जाने पर महिला उसके अंदर मरी हुई मिली।

इंडोनेशिया के साउथ सुलावेसी प्रांत में हुई घटना के अंतर्गत 36 साल की सिरीयाति अपने बीमार बच्चे के लिए दवा लेने निकली थी। लेकिन इसके बाद जब वह काफी समय तक वापस नहीं लौटी तो चिंतित हुए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी खोजबीन शुरू की।

काफी दौड़ धूप के बाद महिला के पति को उसके घर से तकरीबन 500 मीटर दूर महिला की चप्पल और पेंट ज़मीन पर पड़ी मिली। मौके से कुछ दूर एक असामान्य रूप से पेट फूला विशाल अजगर भी उन्हें दिखाई दिया।

महिला के पति ने तुरंत गांव वालों को बुलाया। मौके पर मिले अजगर के पेट को जब गांव वालों द्वारा काटकर देखा गया तो उसके भीतर से लापता हुई महिला की लाश बरामद हुई।

पुलिस ने बताया है कि महिला को निगलने के बाद अजगर जिंदा था और जब उसका पेट काटा गया तो लापता हुई महिला का शव उसके अंदर से मिला।

ग्रामीणों के मुताबिक अजगर का पेट इतना बढा हुआ था कि उन्हें समझते हुए देर नहीं लगी कि उसके अंदर कुछ गंभीर है।Full View

Tags:    

Similar News