दिनदहाड़े हुए एनकाउंटर में बदमाश हुआ लंगड़ा- कराया अस्पताल में भर्ती
बदमाश लंगड़ा होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।;
फिरोजाबाद। कानून और शांति व्यवस्था के मद्देनजर गश्त करती हुई घूम रही पुलिस की चेकिंग के दौरान बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। दिनदहाड़े दोनों तरफ से चली गोलियों की आवाज से आसपास के लोग सहम गए। पुलिस की ओर से चलाई गई गोली से ताजुद्दीन नामक बदमाश लंगड़ा होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बृहस्पतिवार को जनपद फिरोजाबाद पुलिस इलाके में कानून और शांति व्यवस्था के मद्देनजर गश्त करने के लिए निकली थी। इसी दौरान मुखबिर के जरिए पुलिस को बदमाशों के आने की जानकारी मिल गई। देरी किए बगैर पुलिस दल ने चेकिंग अभियान चलाना शुरु कर दिया। बाइक पर सवार होकर आ रहे बदमाशों को जब जांच के लिए रुकने का इशारा किया गया तो बाइक सवार बदमाश पुलिस दल के ऊपर गोलियां चलाते हुए वहां से भागने लगे।
किंतु पुलिस ने भागते बदमाशों की घेराबंदी कर ली। दोनों तरफ से एक दूसरे पर फायर किए गए। दिनदहाड़े चली गोलियों की आवाज से आसपास के लोग अनहोनी की आशंका में बुरी तरह से सहम गए। इसी दौरान पुलिस की ओर से चलाई गई गोली ताजुद्दीन नामक बदमाश के पैर में जा लगी, जिससे वह लंगड़ा होकर जमीन पर गिर पड़ा।
पुलिस ने तुरंत बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। घायल अवस्था में बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एनकाउंटर में लंगडा कर गिरफ्तार किए गए बदमाश के ऊपर लूट, हत्या और डकैती जैसे कई मामले दर्ज हैं।