भाषा विवाद को लेकर बवाल- प्रदर्शनकारियों ने तोड़े अंग्रेजी साइनबोर्ड

कई स्थानों पर भाषा को लेकर भड़के विवाद के बीच सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए लोगों द्वारा जमकर बवाल किया गया;

Update: 2023-12-27 13:05 GMT

बेंगलुरु। राजधानी समेत कई स्थानों पर भाषा को लेकर भड़के विवाद के बीच सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए लोगों द्वारा जमकर बवाल किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अंग्रेजी में लिखें दुकानों के साइड बोर्ड उखाड़कर सड़क पर पटक दिए। जिसके चलते प्रदर्शनकारियों को काबू में करने को पुलिस को दौड़ धूप करनी पड़ी।

बुधवार को कर्नाटक में भाषा को लेकर बुरी तरह से भड़के विवाद के बीच कन्नड़ भाषा समर्थक लोग ग्रुप के बीच सड़कों पर उतर पड़े और प्रदर्शन करते हुए दुकानों पर लगे अंग्रेजी में लिखें साइन बोर्ड उतारकर सड़कों पर पटक दिए।

यह भाषा विवाद इसलिए भड़का है क्योंकि हाल ही में सरकार की ओर से यह आदेश किए गए थे कि सभी प्रतिष्ठानों पर लगे साइन बोर्ड्स पर 60 फ़ीसदी कन्नड़ भाषा होनी चाहिए।

उधर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी कर्नाटक में रहने वाले लोगों को कन्नड़ भाषा सीखने की सलाह दे चुके हैं।

बुधवार को राजधानी बेंगलुरु में कई स्थानों पर कन्नड़ भाषा को लेकर हुए बवाल के बीच प्रदर्शनकारियों ने केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर सैलून एवं स्पा सेंटर समेत शहर के कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों को अपना निशाना बनाया और वहां पर लगे अंग्रेजी में लिखें साइन बोर्ड्स फाड़कर सड़क पर फेंक दिए।

इस दौरान अंग्रेजी के कई साइन बोर्ड्स पर काला रंग भी प्रदर्शनकारियों द्वारा पोता गया है।

Tags:    

Similar News