नशे में धुत पति ने विवाद के बीच की पत्नि की पेंचकस से गोदकर हत्या

नशे में धुत एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के बीच अपनी पत्नी की पेंचकस से गोद कर हत्या कर दी है;

facebooktwitter-grey
Update: 2022-04-24 09:27 GMT
नशे में धुत पति ने विवाद के बीच की पत्नि की पेंचकस से गोदकर हत्या
  • whatsapp icon

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के बभनी क्षेत्र में नशे में धुत एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के बीच अपनी पत्नी की पेंचकस से गोद कर हत्या कर दी है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि झनकपुर रंदह निवासी रघु ने बीती रात शराब के नशे में किसी बात को लेकर पत्नी सावित्री देवी (55) की जमकर पिटाई की और पेंचकस से वार कर उसकी हत्या कर दी।

परिजनों के मुताबिक पति पत्नी में हमेशा विवाद होता रहता था। मृतक के बड़े पुत्र सन्तोष कुमार ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान संजय यादव को दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्राम प्रधान ने बताया कि पति पत्नी मे आए दिन घरेलू विवाद होता रहता था जिसको लेकर गांव मे पंचायत भी हो चुका था। पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है।

वार्ता

Tags:    

Similar News