CM योगी की लाखों कर्मचारियों को बड़ी सौगात- आउटसोर्स सेवा निगम....

उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन के निर्देश दिए हैं।;

Update: 2025-04-25 11:10 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन के निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए कर्मचारियों की सेवा, श्रम अधिकारों एवं पारिश्रमिक की सुरक्षा निश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि राज्य सरकार आउटसोर्सिंग वाले कर्मचारियों के श्रम के सम्मान और जनहित में किया जा रहे कार्यों की सराहना करती है और उनकी सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।Full View

Tags:    

Similar News