जब समय था, तब तो दो पैदा किये- अब कैसी जलनः CM
जिसके घर में दो बच्चे थे, उन्हें 10 किलो राशन मिला, जिसके घर 10 थे, उन्हें एक क्विंटल मिला। इसमें जलन कैसी है। जब समय था;
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि जिसके घर में दो बच्चे थे, उन्हें 10 किलो राशन मिला, जिसके घर 10 थे, उन्हें एक क्विंटल मिला। इसमें जलन कैसी है। जब समय था, तब तो आपने दो ही पैदे किये, तो फिर अब जलन क्यों कर रहे हो।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रामनगर में अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने लाॅकडाउन के दौरान सरकार द्वारा बांटे गये अनाज को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिसके घर में दो यूनिट थी, तो 10 किलो राशन मिला। जिसके घर में 10 सदस्य थे, उन्हें 50 किलोग्राम राशन मिला। इसमें जलन की क्या बात है। जब समय था, तब तो आपने दो पैदा किये। अब इसमें जलन क्यों कर रहे हो। उन्होंने कहा कि जिनके घर पर ज्यादा सदस्य थे, उन्हें ज्यादा सरकारी सुविधा मिली।