कोरोना से अपर जिला जज का निधन

मेडिकल कॉलेज के आईसीयू मे भर्ती थे। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। तैयब अहमद हरिद्वार जिले के मंगलौर के रहने वाले थे।;

Update: 2021-05-13 12:05 GMT

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोरोना संक्रमित एडीजी तैयब अहमद का निधन हो गया। वह करीब 51 वर्ष के थे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार तैयब अहमद कुछ दिन पहले एडीजे कृष्ण कुमार पांडे के संपर्क में आने से संक्रमित हो गए थे। पांडे को सहारनपुर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था और 28 अप्रैल को उनकी मृत्यु हो गई थी।

उन्होंने बताया कि तैयब अहमद सहारनपुर मेडिकल कॉलेज के आईसीयू मे भर्ती थे। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। तैयब अहमद हरिद्वार जिले के मंगलौर के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी, चार वर्षीय बेटी और बुर्जुग मां है।

वार्ता

Tags:    

Similar News