खेत पर काम करने गए किसान की पीट-पीटकर हत्या-मचा हड़कंप

जंगल में स्थित खेतों पर काम करने गए किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है;

Update: 2022-01-01 13:03 GMT

मुजफ्फरनगर। जंगल में स्थित खेतों पर काम करने गए किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के परिवारजनों ने एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। हत्या के पीछे अवैध संबंधों की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

शनिवार को जनपद की बुढाना कोतवाली क्षेत्र के गांव विज्ञाना निवासी अकबर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसका भाई डॉक्टर इसराइल पुत्र अब्दुल रज्जाक शुक्रवार की दोपहर को घर से गया था। अकबर ने बताया है कि एक व्यक्ति अपराहन तकरीबन 1.30 बजे के लगभग उसके घर आया और उसके भाई डॉक्टर इसराइल को खेतों में ढूंढने की बात कहते हुए उसकी जान को खतरा बताया। अकबर ने बताया कि वह अपने भतीजे साकिब को साथ लेकर भाई को तलाश करने के लिए जब खेतों की तरफ गया तो वहां गांव के ही नूर हसन के सरसों के खेत में उसका भाई डॉक्टर इसराइल अचेत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। अकबर ने बताया है कि उसी समय वहां पर उसे एक महिला और तीन पुरुष जाते हुए दिखाई दिए। अकबर ने बताया कि उसने महिला तथा एक पुरुष को पहचान लिया है। खेतों में दिखाई दिया, पुरुष वहीं था, जिसने उसे घर आकर डॉक्टर इसराइल की जान को खतरा बताते हुए उसे ढूंढने के लिए कहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।





 


Tags:    

Similar News